1 अगस्त 2015 - 06:18
 लीबिया में चार भारतीय शिक्षकों का अपहरण।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, लीबिया में एक चेक पोस्ट पर बंदूक़धारियों ने 4 भारतीय शिक्षकों का अपहरण कर लिया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, लीबिया में एक चेक पोस्ट पर बंदूक़धारियों ने 4 भारतीय शिक्षकों का अपहरण कर लिया है।
मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा है कि गुरुवार को देर गए लीबिया के पूर्व तानाशाह मोअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी के पैत्रिक शहर सिर्त से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक चेक पोस्ट पर इस भारतीय नागरिकों का अपहरण किया गया।
सिर्त विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले इन भारतीयों का उस समय अपहरण किया गया, जब वे स्वदेश वापस लौटने के लिए लीबिया की राजधानी त्रिपोली जा रहे थे। भारत सरकार का कहना है कि वह अपहृत लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ख़ुद को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल का सदस्य बताने वाले आतंकवादी सिर्त में मौजूद हैं, जो क़ज्ज़ाफ़ी का गृह नगर है। सिर्त का अधिकांश भाग आईएसआईएल के कब्ज़े में है। इससे पहले पिछले साल लीबिया में 58 भारतीय नर्सें हिंसा के कारण फंस गई थीं जिन्हें बाद में भारत लाया गया था।
एक भारतीय वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने भारतीय नागरिकों के अपहरण के मुद्दे पर संपर्क करने की कोशिश नहीं की है और न ही किसी तरह की फिरौती का मांग की गई है।